{"_id":"68a7851ed6ad97e5b30a71cc","slug":"the-corporation-administration-is-playing-with-the-sentiments-of-the-employees-union-ambala-news-c-36-1-amb1001-148211-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम प्रशासन कर्मचारियों की भावनाओं से कर रहा खिलवाड़ : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम प्रशासन कर्मचारियों की भावनाओं से कर रहा खिलवाड़ : यूनियन
Fri, 22 Aug 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी के आह्वान पर वीरवार को पूरे सर्कल में लिपिक गुरविंदर की बहाली के विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अब 39 वें दिन में प्रवेश कर गया है। चुनावी मंच से से ही मौजूदा यूनिट प्रधान ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न लें, लगातार विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद भी गुरविंदर लिपिक को बहाल नहीं किया जा रहा है। अगर अधिकारियों द्वारा यूनियन और कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो यूनियन के सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है, इतने दिन से विरोध करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता तो संघर्ष को तेज करने के अलावा यूनियन के पास कोई विकल्प नहीं बचता। यूनिट सचिव सोनू यादव ने भी नंबर 2 के धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण अभी तक आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी है क्योंकि धरना प्रदर्शन को खत्म करके रोज कर्मचारी काम पूरा करने के बाद ही अपने घर जाते हैं, लेकिन अगर कर्मचारियों की एकमात्र जायज मांग गुरविंदर लिपिक को किसी राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव के चलते बहाल नहीं किया जाता तो यूनियन उसके विरोध में संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन