{"_id":"627819894e47217fa87a4b19","slug":"the-condition-of-the-park-is-bad-how-to-play-red-in-them-ambala-news-knl1075377129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क का हाल बेहाल, इनमें कैसे खेलें लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क का हाल बेहाल, इनमें कैसे खेलें लाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर-1 के पार्कों का हाल बेहाल है। पार्क की सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल टूटी हुई है। वहीं लेवल सही न होने के कारण हल्की सी बारिश में पार्क में जलभराव हो जाता है जो हफ्तों तक ही पार्क में जमा रहता है। इस कारण लोग पार्क की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसके अलावा पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूलों की कोई खास व्यवस्था नहीं है। यहां लगाए गए झूले से बच्चे खुद ही दूरी बनाते हैं, क्योंकि झूले खराब स्थिति में हैं और कभी भी टूट सकते हैं। सेक्टर वासियों ने मांग की है कि सेक्टर-1 के दोनों पार्कों की व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि सेक्टर वासी पार्क का लाभ उठा सकें।
पानी निकासी की नहीं व्यवस्था
पार्क में थोड़ी सी बारिश के बाद ही जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण आम जन को पार्क में जाने में परेशानी होती है। पार्क में पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।
- जगदीश चौहान।
बच्चों के लिए होनी चाहिए व्यवस्था
पहले बच्चे पार्कों में खेलने जाते थे, लेकिन फिर बच्चों ने जाना बंद कर दिया और अब बच्चों के पास खेलने के लिए कोई स्थान भी नहीं रह गया है। पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए कुछ व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
- साहिल कपूर।
अधिक बेहतर बनाने की जरूरत
पार्कों में रखरखाव की व्यवस्था काफी हद तक ठीक है, परंतु अगर पार्कों को ओर अधिक बेहतर बनाया जाए तो क्षेत्र वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। अभी पार्क में पेंट इत्यादि ढंग से नहीं हो रखा है।
- नरेश बंसल
प्रशासन को करना चाहिए विचार
सेक्टर 1 में केवल दो पार्क है जो कि क्षेत्रफल के हिसाब से कम है, वैसे तो सेक्टर में जगह है अगर वहां भी पार्क बना दिया जाए तो लोगों को काफी लाभ होगा। इस बारे में प्रशासन को भी विचार करना चाहिए।
- सौरभ अग्रवाल।
खेलने के लिए नहीं सही जगह
हम बच्चों के खेलने के लिए क्षेत्र में कोई खास व्यवस्था नहीं है। जो पार्क व स्टेडियम है वह यहां के काफी दूर है, जहां जा पाना बच्चों के लिए भी संभव नहीं है। प्रशासन को हम बच्चों की सुविधा के लिए कुछ करना चाहिए।
- दित्या
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है अगर फिर भी लोगों की शिकायत है तो उस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।
हितेष कुमार, एसडीएम, अंबाला।