फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of roads will be improved by December: Minister

दिसंबर तक सड़कों की हालात को होगी दुरुस्त : मंत्री

Sat, 30 Aug 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The condition of roads will be improved by December: Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन व सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कार्य प्रगति के तहत प्रदेश में 6 हजार 179 क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, इसके तहत 3500 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त करते हुए दिसंबर माह तक उन्हें नई बनाने का काम किया जाएगा, इसके अलावा जो शेष सडकें रह गई हैं उन्हें भी मार्च 2026 तक नया बनाने का काम किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के तहत निविदा लग चुकी है। पूरे प्रदेश में 30718 सड़कों का रखरखाव संबंधित विभाग की ओर से किया जा रहा है। जो 127 किलोमीटर सड़कें है, उसके लिए संबंधित एजेंसी कार्य करती हैं। बारिश के बाद सभी सड़कों से संबंधित पैच वर्क को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसहारा गोवंशों के रख-रखाव के लिए कार्य किए जा रहे हैं, इसके लिए बजट में भी बढ़ोतरी की गई है और इसके साथ-साथ नई नंदी-गोशाला खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed