फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The compulsion of NOC made the electricity corporation rich

एनओसी की मजबूरी ने बिजली निगम को किया मालामाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The compulsion of NOC made the electricity corporation rich
अंबाला सिटी। पंचायती चुनाव में बिजली निगम पर धन की खूब वर्षा हुई। पिछले कई सालों से बिजली निगम के करोड़ों रुपये दबाए बैठे 1787 बड़े डिफाल्टरों ने बिना किसी ऐतराज के बिजली का पुराना सारा बिल जमा करवा दिया। इस तरह बिजली निगम को एक करोड़ 30 लाख 25 हजार रुपये का लाभ मिला। इसमें बहुत से डिफाल्टर तो ऐसे थे, जिन्हें कई बार बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस भी दिए जा चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया था। अब पंचायत चुनाव में इलेक्शन कमीशन की ओर से निर्देश जारी हुए कि चुनाव लड़ने के लिए बिजली निगम से भी एनओसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) लाना जरूरी है। इसके बाद उम्मीदवार फटा फट बिजली निगम पहुंचे और एनओसी लेने के लिए पिछला जितना भी बिल था सारा जमा करवा दिया।
विज्ञापन

यह रहा आंकड़ा
बिजली निगम के अनुसार पंचायत चुनाव में उनकी ओर से कुल 6 हजार 515 एनओसी जारी की हैं। इनमें से 1787 डिफाल्टर शामिल थे। कैंट डिविजन में कुल दो हजार 819 एनडीसी जारी की गई हैं। इनमें कुल एक हजार 476 डिफाल्टर थे। इनसे बिजली निगम ने 64 लाख 95 हजार रुपये की रिकवरी की है। सिटी डिविजन में एक हजार 437 कुल में से 165 डिफाल्टर थे। इनसे बिजली निगम ने आठ लाख 30 हजार रुपये की रिकवरी की। नारायणगढ़ में बिजली निगम ने दो हजार 259 एनओसी जारी की। इनमें 146 डिफाल्टर थे। इनसे बिजली निगम ने 57 लाख रुपये की रिकवरी की।
विज्ञापन

आगे भी बिजली निगम की ओर से चलाया जाएगा अभियान
बिजली निगम की ओर से डिफाल्टरों से बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कीम का लाभ भी दिया जा रहा है। दूसरी ओर सख्ती बरती जा रही है, ताकि डिफाल्टर बिजली बिल जमा करवाएं। इसके लिए सभी बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का दौर काफी बेहतर रहा है। इसमें बिजली निगम का बहुत सा बकाया बिल चुकता हुआ है। जल्द ही रिकवरी के लिए अन्य अभियान चलाए जाएंगे।
- वीके बरनवाल, एसई, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed