फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The commissioner first made the video and then deducted the challan

आयुक्त ने पहले बनाई वीडियो फिर काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The commissioner first made the video and then deducted the challan
अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को निगम टीम की ओर से बढ़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वार्ड नंबर छह और सात का दौरा करते हुए अतिक्रमण करने वालों की पहले वीडियो बनाई फिर चालान काटे। साथ ही उन्होंने लोगों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से शुक्रवार को चालान डे बनाया गया है। इसी के तहत जिन अधिकारियों ने जिन वार्ड को गोद लिया है, वह उस वार्ड का दौरा करते हैं। इसी कड़ी में निगम आयुक्त शुक्रवार को वार्ड छह और सात के दौरे पर निकले। उन्होंने वहां अतिक्रमण और सफाई की समस्या को देखा। इस दौरान उन्हें बहुत से स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण दिखाई दिया। उन्होंने उनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

साथ ही लोग बाद में गलत तरीके से चालान काटने का निगम टीम पर आरोप न लगाएं, इसके लिए बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई। निगम आयुक्त ने स्वयं वीडियो में अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी। ताकि बाद में किसी भी तरह का आरोप लगने पर उस वीडियो दिखाया जा सके। इसके अलावा जहां-जहां सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा बिखरा हुआ दिखाई दिया, वहां की भी वीडियो बनाई। उन्होंने कर्मचारियों से तुरंत प्रभाव से वहां पर सफाई व्यवस्था बनाने रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि उनकी अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भी हुई कार्रवाई
वहीं शाम के समय निगम टीम ने जगाधरी गेट और आर्य चौक की तरफ से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। इस दौरान टीम ने दो अतिक्रमण और 16 बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे। वहीं जिनकी रेहड़ियां निगम क्षेत्र में लगी हुई थी, उन्हें जब्त किया। कार्रवाई के दौरान ही अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम कर्मचारियों के साथ दुकानदारों की बहस भी हुई। इसके बाद अन्य दुकानदारों व कर्मचारियों ने बीच में आकर मामले को शांत करवाया। वहीं निगम कर्मचारी द्वारा इसको लेकर निगम आयुक्त को भी बताया गया है। ताकि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अंबाला सिटी में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते नगरनिगम प्रशासनिक अधिकारी व अन्य।

अंबाला सिटी में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते नगरनिगम प्रशासनिक अधिकारी व अन्य।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed