फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cold has troubled everyone, the cold is expected to last till January 3

Ambala News: ठिठुरन ने सताया, तीन जनवरी तक ठंड रहने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The cold has troubled everyone, the cold is expected to last till January 3
अंबाला सिटी। दिन में भी रात जैसी कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार दिन में भी ठंड ने बेहाल किया। सुबह से शाम तक कंपकपी छूटी रही।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से अधिकतम तापमान भी 11.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। यह तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह दिसंबर माह में सामान्य बारिश 19.9 मिलीमीटर होनी थी। यह 22.7 मिलीमीटर हुई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी तक शीत लहर की स्थिति की संभावना बन रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, स्कूलों में आज से छुट्टी
25 दिसंबर तक दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। 26 दिसंबर शाम को बादल छाने से 27 और 28 दिसंबर को बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। दिसंबर माह में कई वर्षों बाद बारिश रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार सुबह से शाम तक ठिठुरन भरी ठंड देखने को मिली। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्री ठंड से परेशान होते दिखे। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दी को लेकर अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed