फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The CM inquired about the facilities of the school.

Ambala News: सीएम ने स्कूल की सुविधाओं की ली जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The CM inquired about the facilities of the school.
पुलिस लाइन स्थित मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एसएमसी प्रधान उमेश, समाजसेवी जगमोहन और प्राचार्य गुरिंदर सिंह गिल के साथ करीब 6 मिनट तक संवाद किया। उन्होंने अतिरिक्त फंड के बारे में पूछताछ की हालांकि प्रबंधन ने कोई मांग नहीं रखी।
इधर, सीएम के संवाद कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर लापरवाही नजर आई। जिले में जहां अधिकांश स्कूल रविवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच खुले नजर आए तो वहीं माध्यमिक सहित कुछ वरिष्ठ विद्यालयों पर ताला लटका रहा। यहीं नहीं कुछ स्कूलों में स्कूल मुखिया संवाद कार्यक्रम का लिंक ही नहीं खोल पाए। जबकि स्कूलों में कार्यक्रम के लिए तो एलईडी की सुविधा थी और न ही स्क्रीन की। इस कारण शिक्षकों व एसएमसी सदस्य सीएम का कार्यक्रम ही नहीं देख पाए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने कहा कि सीएम का संवाद कार्यक्रम सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य था। अगर कहीं लापरवाही हुई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद कार्यक्रम का लिंक सभी के पास भेजा गया था। अगर किसी स्कूल मुखिया लिंक पर नहीं जुड़ा है तो यह लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो-27
एसएमसी प्रधान उमेश ने बताया कि उनके आपसी सहयोग से स्कूल के पानी निकासी की बड़ी समस्या से निजात मिली है। यही नहीं स्कूल में दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा तीन अध्यापक रखे गए हैं जो सराहनीय कार्य है। स्कूल की प्रबंधन समिति द्वारा किए गए कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना की है।

स्वच्छ वातावरण प्राथमिकता
स्कूल प्राचार्य गुरिंदर सिंह गिल ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण देना उनकी पहली प्राथमिकता है। स्कूल में 888 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए सात कमरे व लाइब्रेरी बनाई गई हैं। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने एक टीम बनाई है जो स्कूल में किसी भी प्रकार की कमी या अभाव के चलते उसे तुरंत दूर करती है। स्वच्छता के लिए स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जा रहा है।

फंड के लिए आभार
समाज सेवी जगमोहन सिंह ने बताया कि स्कूल के बिल्डिंग निर्माण के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये एक बार व 64 लाख रुपए दोबारा फिर दिए हैं इसके लिए वह सरकार के धन्यवादी हैं।

फंड की जरूरत होगी दूर
सीएम ने स्कूल की सक्रियता की सराहना की और किसी भी प्रकार के अतिरिक्त फंड की जरूरत होने पर तत्काल अवगत कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, इस दौरान प्रबंधन ने कोई मांग नहीं रखी। मौके पर डीईओ सुधीर कालड़ा, सीटीएम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


स्कूलों में रहा उत्साह
जिले के अन्य स्कूलों में भी सीएम की बैठक को लेकर उत्साह नजर आया। जंडली के सरकारी स्कूल से लेकर करधान के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षकों के बीच उत्साह नजर आया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य पूनम रानी के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अनिल कुमार सहित वार्ड नंबर 13 की पार्षद रितु शर्मा सहित गुरविंदर शर्मा, कुलविंदर कौर, मितू, गुरजीत, पूनम, सुरेंद्र शर्मा, संगीता रानी, हरजिंदर सिंह, गुरजीत कौर, रेणु सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय की ओर से अध्यापक राजेश शर्मा, सुषमा रानी, ममता, सुदेश एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed