फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city reverberated with the cheers of Ganpati Bappa Morya, Ambala

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The city reverberated with the cheers of Ganpati Bappa Morya, Ambala
छोटा बाजार में गणपति को माला अर्पित करते मुख्यतिथि एडवोकेट संदीप सचदेवा व अन्य। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। पड़ालों भगवान गणपति के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की वातावरण गुंजायमान हो रहा है। शनिवार को भी कई स्थानों पर आयोजित गणेश जी की आरती में काफी श्रद्धालु पहुंचे।
अंबाला सिटी के कोतवाली बाजार में श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी की ओर से 10वां श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भजन सम्राट सोनू सरजीत चंडीगढ़ ने शनिवार को गणपति पंडाल पहुंचकर भजनों के माध्यम से गणपति जी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान सभी भक्त भजनों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम के समापन पर गणपति महाराज की विशेष आरती की गई।
विज्ञापन

अंबाला सिटी प्राचीन श्री गणेश मंदिर छोटा बाजार में श्री गणेश मंडल संस्था की ओर से 21वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे व रात सवा आठ बजे भगवान गणपति महाराज की भव्य आरती का कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम में शनिवार को भजन गायक बब्बू चावला एंड पार्टी ने गणपति जी की महिमा का गुणगान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने भजन गायकों और टीम को भगवान गणपति महाराज का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed