फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city council suggested not to use single plastic

Ambala News: नगर परिषद ने सिंगल प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का दिया सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The city council suggested not to use single plastic
अंबाला। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नगर परिषद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छावनी के नग्गल स्थित राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला में किया गया। नगर परिषद की टीम ने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माेकोल और प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभावों के बारे में समझाया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों सहित शिक्षकों को अपने घर के आसपास स्वच्छता रखने की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा शास्त्री कॉलोनी व पीजी कॉलेज के नजदीक बने सुलभ शौचालयों की सफाई भी की गई, वहीं गली-मोहल्लों से भी गंदगी का निस्तारण किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के मद्देनजर इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 9:30 बजे अंबाला-साहा हाइवे पर नाइट फूड स्ट्रीट से इंदिरा पार्क तक स्वच्छता एवं श्रमदान के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed