फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The child had reached Delhi by boarding the train

Ambala News: ट्रेन में चढ़कर बच्चा पहुंच गया था दिल्ली

Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The child had reached Delhi by boarding the train
अंबाला। फुटबॉल चौक के निकट झुग्गी झोपड़ी से 29 जून को लापता हुए 9 वर्षीय बच्चा दिल्ली से मिल गया है। गत दिवस सोशल मीडिया पर एक वीडियो में लापता हुए बच्चे के अपहरण की बात सामने आ रही थी। तभी से पुलिस तलाश कर रही थी। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने 40 दिन बाद दिल्ली में होप फाउंडेशन की मदद से 9 वर्षीय बच्चे की तलाश की। सोमवार को अंबाला कैंट थाना के एएसआई चांदी राम ने दिल्ली की फाउंडेशन के जरिये बच्चे को पिता सोन चिड़िया व अन्य परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चांदी राम ने बताया कि बच्चे ने काउंसिलिंग में बताया था कि वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर घुम रहा था। इसी बीच वह खुद ही एक ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चला गया था। जहां पर पुलिस ने लावारिस हालत में घुम रहे बच्चे को होप फाउंडेशन को सौंप दिया था। चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने काउंसिलिंग के बाद बच्चे को होप फाउंडेशन एनजीओ को सौंप दिया था। जिन्होंने अंबाला कैंट थाना पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सौंपा। बच्चे के चार भाई-बहन है। पिता मजदूरी करते हैं। बच्चे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी थी। जबकि सोशल मीडिया पर बच्चे के अपहरण होने की बात कहीं जा रही थी। एक मानसिक रूप से परेशान महिला दावा कर रही थी कि उसने बच्चे को लुधियाना बेच दिया था। हालांकि यह कहानी झूठी थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही थी। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed