फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Chief Minister's residence will be cordoned off on the 24th

Ambala News: मुख्यमंत्री निवास का घेराव 24 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's residence will be cordoned off on the 24th
कंप्यूटर शिक्षक संघ सदस्य प्रदर्शन करते हुए।
मुलाना। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और वेतन वृद्धि की मांग पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंप्यूटर शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान ने कहा है कि वे मांगों के लिए 23 जून तक अपने हलके के विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा मुख्यमंत्री से मीटिंग की गुहार लगाएंगे। अगर उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं करवाई जाती और मांगे नहीं मानी जाती तो प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षक 24 जून 2024 को पंचकूला के सेक्टर-5 धरना स्थान पर सीएम आवास चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 2000 कंप्यूटर शिक्षक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2013 से कार्यरत हैं। उनका चयन सीडेक मोहाली (सरकारी नियुक्त एजेंसी) द्वारा ली गई लिखित परीक्षा और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा बनाई गई मेरिट सूची के आधार पर पारदर्शी तरीके से हुआ हैं। सभी कंप्यूटर शिक्षक बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमसीए की योग्यता रखते हैं। 10 वर्षों की सेवा उपरांत भी उनका भविष्य सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो गया हैं, वे स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देने के साथ साथ ऑनलाइन काम भी करते हैं। वह पिछले 10 वर्षों से अधिकारियों व मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षक अमर राणा, विनेश करनाल, विकास जींद, योगेश रेवाड़ी, दिनेश सोनीपत ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उम्मीद हैं कि वे कंप्यूटर शिक्षक संगठन और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed