फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Chief Minister inaugurated the fair amidst rain

Ambala News: बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने किया मेले का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister inaugurated the fair amidst rain
अंबाला सिटी। कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाए जा रहे वार्षिक मेले को लेकर शनिवार को देवी नगर के कश्यप मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान बारिश बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम सैनी ने सभी से मुलाकात की। बारिश रुकने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को वार्षिक मेले पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों मे एक ऋषि हैं ।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में शैड बनवाने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि समाज एक मेहनतकश समाज है। हर वर्ष यहां पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर देश व प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग आकर यहां पूजा-अर्चना करते हैं और हजारों की संख्या में एक साथ एकत्रित होना समाज को मजबूत करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज पिछले 50 सालों से यहां पर इस मेले का भव्य आयोजन कर रहा है और आज भी यहां पर भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया गया है। इस समाज के 44 गोत्र हैं और सभी ने अपने-अपने मंदिर बना रखे हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, मेयर शैलजा सचदेवा, विधायक इंद्री राम कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed