फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The car landed in the pit to avoid the cow, overturned on the person, died

गाय से बचने के चक्कर में गड्ढे में उतरी कार, व्यक्ति के ऊपर पलटी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The car landed in the pit to avoid the cow, overturned on the person, died
अंबाला सिटी। गाय से बचाने के चक्कर में एक कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वहां शौच कर रहा व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह की घटना में नग्गल थाने में कार चालक पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। कार चालक मोहित को भी चोटें लगी है।
विज्ञापन

बिहार के शिवहर और वर्तमान में नग्गल के गुरमीत सिंह के ट्यूबवेल के कोठे में रहने वाले राम प्रवेेश ने पुलिस को बताया कि वह, उसका भांजा दिनेश कुमार व उसके गांव के सुरेंद्र राम, राम प्रवेश, करीब 11 दिन पहले गुरमीत के खेत में काम करने के लिए आए थे। दिनेश के पास छह बच्चों में से तीन लड़की व तीन लड़के हैं। सभी कुंवारे हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दिनेश सड़क किनारे गड्ढे में शौच के लिए बैठा था। वह सड़क पर खड़ा था। उसी दौरान एक कार के सामने गाय आ गई। कार चालक ने उससे बचने चाहा और गाड़ी गड्ढे में जा गिरी। वहीं पर दिनेश बैठा था। दिनेश को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। कार पंचकूला का मोहित चला रहा था। उसकी तेजरफ्तार और लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed