{"_id":"6341e90fb193bf2fd4446fd7","slug":"the-car-collided-with-the-motorcycle-driver-died-ambala-news-knl1238253190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने माटरसाईकिल चालक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने माटरसाईकिल चालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
नारायणगढ़-डैहर अंबली साढौरा मार्ग पर स्थित मारकंडा पुल के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दिये अपने बयान में नारायणगढ़ निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह अपने बहनोई रमेश कुमार के साथ शुक्रवार की देर शाम गदौली से काला आम्ब जा रहे थे। बहनोई अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे तथा वह अपनी एक्टिवा पर पीछे चल रहा था। विजय कुमार के अनुसार जब वह मारकंडा पुल के ऊपर पहुंचे तो नारायणगढ़ की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनके बहनोई रमेश कुमार की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई अपने बाइक सहित दांयी तरफ पुल के नीचे गिर गये। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुये उनके बहनोई रमेश कुमार को साढौरा की तरफ से आये एक वाहन द्वारा नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------------