{"_id":"62572d307f9cbf2a307285ca","slug":"the-car-burnt-down-after-being-hit-by-two-trucks-broke-the-glass-when-the-car-was-centerlocked-and-took-out-the-family-ambala-news-knl104874781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: दो ट्रकों की चपेट में आने से कार जली, गाड़ी सेंटरलॉक होने पर शीशे तोड़कर परिवार को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: दो ट्रकों की चपेट में आने से कार जली, गाड़ी सेंटरलॉक होने पर शीशे तोड़कर परिवार को निकाला
Thu, 14 Apr 2022 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:36 AM IST
सार
अंबाला शहर निवासी दंपति तीन साल के बच्चे को स्कूल से छुट्टी के बाद घर ले जा रहे थे। हादसे के बाद चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने के बाद धूं धूं कर जलती कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में जंडली पुल के निकट दो ट्रकों की चपेट में आकर एक कार जल गई। टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर सर्विस लेन पर आ गई। बोनट से धुआं निकलने के बाद कार सवार दंपति अपने 3 साल के बच्चे को बाहर लेकर निकलने लगे तो कार अचानक सेंटर लॉक हो गई।
परिवार के चिल्लाने पर राहगीरों ने दरवाजे का शीशा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। हादसे के बाद चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग को बुझाया।
अंबाला शहर निवासी कार मालिक देवेश ने बताया कि उनका तीन साल का बच्चा अंबाला छावनी के सैन्य स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से छुट्टी के बाद वह अपनी पत्नी संग बच्चे को लेकर घर जा रहा था। तभी अचानक एक ट्रक ने उसकी कार को साइड मार दी लेकिन वह संभल गया।
विज्ञापन
दूसरे ट्रक द्वारा दोबारा साइड मारने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। जम्मू निवासी ट्रक चालक सोहन लाल ने बताया कि वह फरीदाबाद से पंजाब के गोविंदगढ़ में स्क्रैप लेकर जा रहा था।
इसी प्रकार दूसरे कैंटर चालक रोहतक निवासी राजेंद्र व उसके साथी सुखराम यादव ने बताया कि वह काला तेल लेकर हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर जा रहे थे। तभी अचानक जीटी रोड पर यह हादसा हो गया। क्रेनों की सहायता से जली हुई कार व ट्रकों को जीटी रोड से हटाया गया।