{"_id":"5fdd05e78ebc3e3b6366ef63","slug":"the-candidates-said-that-under-the-conspiracy-the-officials-canceled-our-nominations-ambala-news-knl54628453","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी बोले, साजिश के तहत अधिकारियों ने रद्द किए हमारे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी बोले, साजिश के तहत अधिकारियों ने रद्द किए हमारे नामांकन
विज्ञापन
नामांकन रद्द होने पर प्रत्याशियों ने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाए हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि अधिकारियों ने जानबूझ कर ही उनके नामांकन को रद्द किया है। जिससे ताकतवर उम्मीदवार पहले ही मैदान से बाहर हो जाएं और सत्तासीन पार्टी के प्रत्याशी आसानी से जीत जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस समय उन्होंने अधिकारियों को नामांकन पत्र सौंपे थे उस समय भी 5 से 6 अधिकारी बैठे हुए थे। हर कागज की बारीकि से जांच की गई थी। हालांकि जिन उम्मीदवारों के फार्म रद्द हुए हैं। उनमें 12 में से 9 महिला प्रत्याशी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों का अधिकारियों पर आरोप है कि उन्हें इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी जब उन्होंने ही फार्म को सही बताते हुए अपने पास जमा कर लिए थे, परंतु अब आधी रात को जाकर बताया कि उनके फार्म पूरी तरह से गलत हैं। जो सरासर भेदभाव है।
वार्ड नंबर 20 से अंबाला विकास मंच से पार्षद प्रत्याशी नीरु बाला ने कहा कि अधिकारियों ने उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया है, क्योंकि जब मैं अपना नामांकन दे रही थी तो उसी समय सत्तासीन पार्टी की प्रत्याशी भी अपना नामांकन देने आई थी जिस पर उसके कागजों में कुछ कमी थी जिसको लेकर वहां बैठे अधिकारियों ने उसे कमियां दूर करने के लिए कहा लेकिन मुझे कागजों में कमी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।
वार्ड नंबर 20 से जनचेतना पार्टी की प्रत्याशी मधु शर्मा ने प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने के आरोप लगाए और कहा कि बाकि प्रत्याशियों को चेक लिस्ट भी दी गई परंतु हमें वह भी नहीं दिया गया। न ही फार्म में किसी गलती के बारे में जानकारी दी गई। अब आधी रात को जाकर बता रहे हैं कि आपके फार्म में यह गलती है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 20 से परमिंद्र कौर ने पति परमजीत सिंह ने कहा कि कुर्सी पर बैठे अधिकारियों ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया है। अधिकारियों ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी को तीन बार मौका दिया तब जाकर उनका सही फार्म भरा गया था।
वार्ड नंबर 14 से प्रत्याशी मजीत ने कहा कि मेरा नाम विधानसभा मतदाता सूची में अब भी है। तो वहीं कुछ दिनों पहले नगर निगम द्वारा जारी की गई सूची में भी मेरा नाम था। जो गलत था उसे ठीक भी करवाया गया था। महज एक माह में ही मेरा नाम लिस्ट से गायब कर देना किसी साजिश की ओर इशारा कर रही है।