फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cancer that had spread in the stomach was removed and the intestine was connected directly to the food pipe

Ambala News: पेट में फैले कैंसर को निकाल आंत को सीधा फूड पाइप से जोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The cancer that had spread in the stomach was removed and the intestine was connected directly to the food pipe
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में गेस्ट्रो सर्जन डॉ. जतिंद्र चौहान व उनकी टीम ने जींद के नरवाना निवासी 65 वर्षीय रामवती के पेट में फैले कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन इसलिए जटिल था कि कैंसर छाती व पेट तक फैल चुका था। बड़ी आंत से लेकर फूड पाइप तक का हिस्सा कैंसर की गांठ की चपेट में आ चुका था। बुजुर्ग होने के साथ बुजुर्ग के खून का अधिक बहाव भी चुनौती था। आखिर छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल ऑपरेशन कर बुजुर्ग महिला की जान बचाई। पेट में फैले कैंसर को निकाल आंत को सीधा फूड पाइप से जोड़ा गया था। फिलहाल महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा हुआ है। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद जांच कर छुट्टी दी जाएगी। यह ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक, हार्मोनिक सिस्टम और नई स्टेपलर विधि से किया गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला रामवती ने बताया कि करीब छह माह पहले ही पेट में गांठ का पता चला था। तभी से वह ऑपरेशन के लिए चक्कर काट रही थी। केवल दवाओं से ही उपचार किया जा रहा था। उम्र ज्यादा होने के कारण ऑपरेशन से इंकार किया जा रहा था। पीजीआई में लंबी-लंबी तारीख दिए जाने के कारण वह उपचार के लिए भटक रही थी। एक माह पहले ही बुजुर्ग महिला ग्रेस्ट्रो सर्जन डॉ. जितेन्द्र की ओपीडी में पहुंचीं थी। डॉ चौहान ने तुरंत एंडोस्कोपी करके महिला के कैंसर ग्रस्त होने की पुष्टि की। आगे की जांच करने के बाद पेट में कैंसर आस पास फैला हुआ सामने आया था। ऑपरेशन के दौरान टीम में डॉ. जितेन्द्र चौहान के अलावा बेहोशी के डॉक्टर वेद, डॉ. रणजीत, ओटीए सुरेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर गुरविंद्र, चेतराम, पूजा, ज्योति, अरुण, लखविंद्र, संजीव व अजय शामिल थे।
विज्ञापन

----
निजी अस्पताल में आता है 4 लाख तक का खर्च, अटल अस्पताल में हुआ निशुल्क
निजी अस्पतालों में इस कैंसर के ऑपरेशन का खर्च 4 लाख रुपये तक आता है लेकिन अस्पताल में यह आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क हुआ। उधर, कार्यवाहक पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने डॉक्टर जितेंद्र चौहान व उनकी टीम को बधाई दी। कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई अत्याधुनिक तकनीक से यह ऑपरेशन सफल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed