फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The campaign to catch the cows is dying

Ambala News: दम तोड़ रहा गोवंश पकड़ने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
The campaign to catch the cows is dying
अंबाला शहर में सड़कों पर खडे़ गोवंश।
अंबाला सिटी। नगर निगम का बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान सिरे नहीं चढ़ रहा। निगम कर्मचारी कुछ दिन तो गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ते हैं, मगर कुछ दिनों में ही यह अभियान दम तोड़ जाता है। बीते कुछ माह पहले भी ऐसा ही हुआ। किसानों ने गोवंश को पकड़कर प्रदर्शन किया तो निगम की नींद खुली और गोवंश को गोशाला में पहुंचाया। अब फिर शहर में बुरी स्थिति बन गई है। शाम से रातभर गोवंश सड़कों पर जमा हो जाते हैं। वहीं, निगम अधिकारी यह भी तर्क देते हैं कि गोशाला में कमी के कारण गोवंश को छोड़ने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

बाजारों में निकलना मुश्किल, सड़क पर हादसे
बेसहारा गोवंश के कारण बाजारों से निकलना मुश्किल हो गया है। यह गोवंश बाजारों में ही आपस में भिड़ जाते हैं और रात में सड़कों पर जमावड़ा लगाकर बैठ जाते हैं। पहले भी कई ऐसे हादसे सामने आए, जब इन बेसहारा गोवंश ने पैदल जा रहे बुजुर्गों को भी उठाकर पटक दिया। निगम कर्मचारी कोई हादसा होने पर गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाते हैं। थोड़े दिन में ही अभियान सुस्त हो जाता है। निगम के पार्षद भी कई बार हाउस की बैठक में मु्द्दा उठा चुके हैं। लंबे समय से शहर में गोवंश के कारण समस्या बनी है। वहीं, निगम की गोशाला न होना भी गोवंश के बढ़ने का बड़ा कारण है। अभी तक निगम अधिकारी गोशाला भी शहर में नहीं बनवा पाए।
विज्ञापन

वर्जन
शहर से बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। सुल्लर गोशाला में जगह की कमी के कारण उनके सामने समस्या आती है। अब दोबारा अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को बेसहारा गोवंश के कारण परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed