फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The broken road in Ghasmandi has caused inconvenience to residents, forcing them to approach the court.

Ambala News: घासमंडी की सड़क टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही, अदालत में जाने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The broken road in Ghasmandi has caused inconvenience to residents, forcing them to approach the court.
शहर के घासमंडी की टूटी सड़क के बारे में जानकारी देते हुए पार्षद प्रति​नि​धि व दुकानदार। प्रवक्त - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
अंबाला सिटी। वार्ड-9 में घासमंडी की सड़क टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण लोग अदालत में जाने को मजबूर हैं। यह सड़क अंबाला-राजपुरा रोड को जोड़ती है। सड़क टूटने के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग भी चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने इस सड़क को जल्द बनाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद मेघा गोयल के पति ईशु गोयल ने बताया कि पार्षद मेघा गोयल की ओर से नगर निगम की हाउस बैठक में इस सड़क का प्रस्ताव पास करवाया गया था। घास मंडी से जैन मॉडल विद्यालय की सड़क का काम होना है। इस सड़क के कार्य के लिए टेंडर हो चुका है। निगम की ओर से ठेकेदार को बीती 21 अप्रैल को दिया गया था। जिसका कार्य 17 नवंबर तक पूरा करना था। करीब 3 महीने पहले उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन 6 महीनों से यहां एक ईंट भी नहीं लगाई गई। मेघा इशू गोयल पार्षद ने कई बार निगम अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। सड़क के टूटने से राहगीरों सहित दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



सड़क की हालत खराब होने से बढ़ रही दिक्कत

स्थानीय निवासी सुभाष गोयल ने बताया कि उनकी सेनेटरी की दुकान है। यह सड़क टूटी पड़ी है और चार महीने पहले बनाई जानी थी। नगर निगम के चक्कर काटने के बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ। यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरविंद्र लबाना ने बताया कि उनका रेता-बजरी का कार्य है। सड़क टूटने से उनका ट्रैक्टर-ट्राॅली आए दिन यहां फंस जाते है। रोड टूटी होने के कारण उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। इस सड़क को जल्द बनाया जाए। खुराना किराना से दुकानदार ने बताया कि उनकी घास मंडी पेट्रोल पंप के सामने दुकान है। वह एक वर्ष से सड़क टूटने के कारण परेशान हो रहे हैं। यह सड़क पार्षद की ओर से पास भी करवाई जा चुकी है। इसके बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनाई गई। बिंदल करियाना स्टोर से दुकानदार से नरेश बिंदल ने बताया कि उनकी घास मंडी में 10 वर्षों से किराना की दुकान है। सड़क टूटने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed