फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The body of a worker who drowned in a drain along with a tractor-trolley was found, search for the driver continues

Ambala News: ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नाले में डूबे श्रमिक का शव मिला, चालक की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a worker who drowned in a drain along with a tractor-trolley was found, search for the driver continues
मृतक रवि की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुखेड़ी-चुडियाला गांव के बीच से बह रहे बरसाती नाले में गिरी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सहित मजदूर समलेहड़ी निवासी मजदूर रवि (25) के शव रविवार को को बाहर निकाला। 26 घंटे तक चली तलाश के बाद रवि का डूबा हुआ शव अचानक से ऊपर आ गया।
एसडीआरएफ व गोताखोर की टीम ने शव को बाहर निकाला, जबकि ट्रैक्टर चालक मिट्ठापुर निवासी मुकेश (45) की अभी भी तलाश जारी है। संभावना जताई जा रही है कि कहीं मुकेश का शव तेज बहाव में आगे न बह गया हो। पुलिस की टीमों की तरफ से तलाश जारी है। मृतक रवि का पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रवि दो भाई है और दोनों ही अविवाहित है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला : यह हादसा शनिवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। हादसे में बाल-बाल बचे समलेहड़ी निवासी लवली ने बताया था कि वह सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नारायणगढ़ के बख्तुआ भट्ठे पर ईंटें लेने गए थे। सुबह 2500 ईंटें लोड कर मोहड़ा जा रहे थे। इस बीच दुखेड़ी- चुडियाला गांव की रोड से होते हुए जा रहे थे। रास्ते में नाले की पुलिया के ऊपर से भी पानी गुजर रहा था। हालांकि लग रहा था कि ट्रैक्टर-ट्राली आसानी से गुजर जाएगी तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधा पलट गया था और देखते ही देखते सब पानी में डूब गए। वह बलजिंद्र संग किसी तरह बाहर आ गया था।

मृतक रवि की फाइल फोटो

मृतक रवि की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed