फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The board took action against encroachment in Bhagat Singh Market and confiscated goods.

Ambala News: भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ बोर्ड ने की कार्रवाई, सामान किया जब्त

Sat, 20 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The board took action against encroachment in Bhagat Singh Market and confiscated goods.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। बोर्ड ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि अब उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इस कड़ी में शुक्रवार को कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम ने कैपिटल चौक के पास भगत सिंह मार्केट के बाहर कार्रवाई की और दुकानों के बाहर रखे सामान को उठवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वो अपनी हद में सामान को रखें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी और कोई भी दुकानदार या व्यक्ति निर्धारित स्थल के अलावा अन्य जगह पर सामान रखता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पास लगातार शिकायतें आ रही थी कि बोर्ड के अधीन दुकानों के बाहर दुकानदारों ने बोर्ड व अन्य सामान रखकर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed