फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bike rider going to deliver pizza was hit by a small elephant vehicle, referred

पिज्जा डिलिवरी देने जा रहे बाइक सवार को छोटा हाथी वाहन ने मारी टक्कर, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
The bike rider going to deliver pizza was hit by a small elephant vehicle, referred
अंबाला। पिज्जा डिलीवरी देने जा रहे रहे बाइक सवार युवक को नौ गजा पीर के पास छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे उपचार देकर चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल अमित ने बताया कि वह छावनी की सुभाष कॉलोनी का निवासी है और जोमेटो में पिज्जा डिलिवरी का काम करता है। सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर पिज्जा डिलिवरी करने जा रहा था। जैसे ही वह स्टाफ रोड स्थित नौ गजा पीर बाबा की दरगाह के पास पहुंचा तो एक तेजरफ्तार छोटा हाथी वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को छोटा हाथी में सवार वाहन चालक उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर उसकी उसकी हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमएसीएच में रेफर कर दिया। वहीं सुधीर ने बताया कि वह कालका के सरकारी अस्पताल में फार्मेसी में है और वह साथी कर्मचारियों के साथ सोमवार को कालका अस्पताल से अंबाला कैंट स्थित वेयर हाउस में दवा लेने के लिए छोटा हाथी में सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वह नौ गजा पीर बाबा की दरगाह के पास पहुंचे तो अचानक उनके वाहन के आगे बाइक सवार युवक आ गया और उनके वाहन से टकराकर घायल हो गया। जिसे उन्होंने अपने वाहन में उपचार के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed