फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bike driver was attacked with a sharp weapon by asking for a lift

लिफ्ट मांगकर बाइक चालक पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The bike driver was attacked with a sharp weapon by asking for a lift
अंबाला। हरड़ी गांव में बाइक चालक से लिफ्ट मांगकर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ हालत में चालक को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल अनिल ने बताया कि बारिश के कारण उसकी बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच अभिषेक का बड़ा भाई मनीष वहां आया और उसके गाली-गलौज करने लगा। मनीष ने अपनी जेब से तेजधार हथियार निकाला और उसके गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन

हमले की सूचना मिलने पर उसका भाई सुनील कुमार मौके पर पहुंचा और अस्पताल पहुंचाया। इलाका पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार ने बताया कि साहा में वह खराद की मशीन पर काम करता है। वह गांव बिहटा में सामान लेने गया हुआ था। वहां से वापस लौटते वक्त उसे बीच रास्ते अभिषेक ने लिफ्ट मांगी। उसने अभिषेक को अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed