फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The benefit of interest waiver will be given on depositing the electricity bill in one lump sum

बिजली बिल एक मुश्त जमा करवाने पर मिलेगा ब्याज माफी का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The benefit of interest waiver will be given on depositing the electricity bill in one lump sum
नारायणगढ़। बिजली निगम की ओर से ब्याज माफी की योजना चलाई जा रही है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम नारायणगढ़ के कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना 2022 चलाई गई है। यह योजना दोनों प्रकार के कनेक्शन जुड़े हुए या कटे हुए, पर लागू होगी जोकि ग्रामीण व शहरी किसी भी प्रकार के उपभोक्ता हो सकते हैं।
विज्ञापन

यह योजना उन उपभोक्ताओं पर लागू होगी जो 31 दिसंबर 2021 को डिफाल्टर हैं और आज की तारीख में भी लगातार डिफाल्टर हैं। यदि उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो मूल राशि का भुगतान एकमुश्त राशि में करके, पांच प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं या मूल राशि का भुगतान अपने अगले तीन बिलों में कर सकते हैं। यदि उपभोक्ता अपने आगामी छह बिलों का भुगतान नियमित रूप से करते हैं तो उनका फ्रिज किया गया ब्याज किस्तों में माफ कर दिया जाएगा। यदि उपभोक्ता अपने मूल राशि का एकमुश्त व किश्तों में नियमित भुगतान करने में असमर्थ रहता है या अपने छह आगामी बिलों का नियमित भुगतान नहीं करता तो उस पर पूरा ब्याज लगा दिया जाएगा। वह इस योजना से बाहर माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed