Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The basketball pole at Saha's sports stadium has broken, leaving the field overgrown with grass.

Ambala News: साहा के खेल स्टेडियम में लगा बॉस्केट बॉल पोल टूटा, मैदान में उगी है घास

Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The basketball pole at Saha's sports stadium has broken, leaving the field overgrown with grass.
साहा ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बाढ़ के समय पानी आने के बाद डले पाइप आज भी इसी त - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
साहा। कस्बे में छह गांवों के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाया गया खेल स्टेडियम बदहाल स्थिति में हैं। रखरखाव के अभाव में खेल स्टेडियम का ट्रैक उबड़ खाबड़ हो गया है और परिसर में घास फूस व झाड़ियां उगी उगने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी हो रही है। मैदान में बिलनुमा गड्ढे भी बने हुए हैं। यहां पर न तो कोई स्थायी कोच भी नहीं है और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। स्टेडियम के आसपास के गांवों के खिलाड़ी अभ्यास के लिए यहां आते हैं पर असुविधा के कारण अभ्यास नहीं कर पाते।
विज्ञापन

यह स्टेडियम पंचकूला-यमुनानगर हाईवे के किनारे स्थित है। इस रोड की तरफ से स्टेडियम में मुख्य एंट्री होती है। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण यहां पानी काफी घुस गया और स्टेडियम को जाने वाला रास्ता टूट गया और उसमें गड्ढा बन गया। जिससे सड़क से स्टेडियम में जाना मुश्किल हो गया। इस गड्ढे में पानी निकलने के लिए पाइप तो डाल दिए, लेकिन ना तो यहां मिट्टी गिराई और ना ही बजरी डाली गई। जिससे यहां से गुजरना मुश्किल है। इसके पास से ही झाड़ियों व रेत के बीच से होकर स्टेडियम में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में हुआ था उद्घाटन
इस खेल स्टेडियम का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 2 दिसंबर 2010 को किया था। अब खेल परिसर के अलावा यहां की बिल्डिंग का भी बुरा हाल है। बिल्डिंग में ऊपर की ओर लगा कांच भी कई जगह से टूट चुका हैै। परिसर की चारदीवारी में एक तरफ बहुत बड़ा छेद है, जिससे यहां जानवर घुसने का भी भय है। यहां उगे घास फूस के कारण स्टेडियम जंगल जैसा दिखाई देता है। विभाग की ओर से इस खेल स्टेडियम के रखरखाव के लिए हरियाणा कौशल निगम के तहत एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा, सरकपुर, मोहड़ा स्टेडियम में मरम्मत व साफ सफाई के लिए खेल विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग को पैसे जारी कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा जल्द ही इसके लिए टेंडर लगाए जाएंगे, जिसके बाद तीनों स्टेडियम में काम करवाए जाएंगे।
रामकुमार, जिला खेल अधिकारी, अंबाला

साहा ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बाढ़ के समय पानी आने के बाद डले पाइप आज भी इसी त

साहा ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बाढ़ के समय पानी आने के बाद डले पाइप आज भी इसी त- फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed