{"_id":"613682958ebc3e83aa161650","slug":"the-bar-association-suspended-the-work-in-protest-against-the-filing-of-false-cases-against-the-lawyers-ambala-news-knl82374722","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों पर झूठा केस दर्ज कराने के विरोध में बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों पर झूठा केस दर्ज कराने के विरोध में बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वकीलों पर झूठा केस दर्ज कराने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए। नारायणगढ़ वासी आरोपी मास्टर अजय वालिया को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान दोनों जगह कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। पेशी पर आए लोगों को अगली तारीख तय कर दी गई। जानकारी के अनुसार सुबह से ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य अधिवक्ता कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए। सहमति से वर्क सस्पेंड का निर्णय लिया गया।
दो वकीलों पर दर्ज मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। स्थानीय बार एसोसिएशन के दो सदस्यों के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई के मामले में सोमवार को वकील लामबंद हो गए। वकीलों का कहना है कि पुलिस द्वारा गलत मामला दर्ज किया गया है जबकि वकीलों की कोई भी गलती नजर नहीं आ रही। इसी को लेकर सोमवार स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में एक बैठक कर वर्क सस्पेंड रखा गया। उधर, कोर्ट में केस से संबंधित लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बता दें कि शहजादपुर निवासी नरसिंह उर्फ बोबी सिंह की शिकायत पर एडवोकेट अभय गोयल व विकास कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 506 के तहत 3 सितंबर को अभियोग संख्या 183 दर्ज किया था, जिसको लेकर स्थानीय वकीलों में भारी रोष है। प्रधान राजीव सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में वह पुलिस अधीक्षक अंबाला व सेशन जज से भी मिले थे और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस सारे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।