फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The aim of the Tiranga Yatra is to awaken the feeling of patriotism

Ambala News: राष्ट्र प्रेम की भावना जगाना तिरंगा यात्रा का उद्देश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The aim of the Tiranga Yatra is to awaken the feeling of patriotism
तिरंगा यात्रा में डीसी व एसपी हाथों में तिरंगा लेकर चलते हुए। ​सूचना विभाग - फोटो : samvad
अंबाला सिटी। आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट के नजदीक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने तिरंगा यात्रा को यहां से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं। राज्यपाल के आगमन पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर व ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाना और हर नागरिक को देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्पित करना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन तिरंगा यात्राओं में युवाओं के साथ-साथ अन्य आमजन इसका हिस्सा बनकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दे रहे है। इस मौके पर उनके साथ पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में डीसी व एसपी हाथों में तिरंगा लेकर चलते हुए। सूचना विभाग

तिरंगा यात्रा में डीसी व एसपी हाथों में तिरंगा लेकर चलते हुए। सूचना विभाग- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed