{"_id":"696e887f07c0039e2800f01b","slug":"the-administration-woke-up-after-the-death-of-the-youth-ambala-news-c-36-1-amb1002-156697-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन
Tue, 20 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट बन चुके साहा चौक पर रविवार को कार दुर्घटना में युवक की मौत के बाद प्रशासन जागा है। लोक निर्माण विभाग की टीम सोमवार सुबह सक्रिय हो गई। जिस चौक पर कल तक अंधेरा था, वहां आज पेंटिंग और रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू किया गया है।
अक्सर हादसों का केंद्र रहने वाले साहा चौक पर सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी। स्थानीय लोगों के बढ़ते दबाव के बाद विभाग की टीमों ने सोमवार सुबह मोर्चा संभाल लिया। सड़क के किनारों और खतरनाक मोड़ों पर सफेद पट्टी का पेंट किया जा रहा है। साथ ही, अब यहां कैट-आई रिफ्लेक्टर लगाने की भी तैयारी है, ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क की चौड़ाई और घुमाव का सही अंदाजा मिल सके।