फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused who carried out eight incidents of robbery arrested

लूट की आठ घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The accused who carried out eight incidents of robbery arrested
अंबाला। पिस्तौल के बल पर लूट की आठ वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। इनमें से एक आरोपी अवैध हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल, चार बाइक और पिस्तौल बरामद की हैं।
विज्ञापन

आठ सितंबर को थाना साहा क्षेत्र छप्परा मोड़ और थाना मुलाना के सीरसगढ़ गांव के पास पिस्तौल के बल पर लूट की वारदातें हुई थी। मामलों में एसपी जश्ननदीप सिंह रंधावा ने सीआईए-1 को जांच सौंपी थी। 23 सितंबर को सीआईए-1 ने सूचना के आधार पर अवैध हथियार रखने के मामले में थाना साहा क्षेत्र छप्परा मोड़ से आरोपी रोहित कुमार उर्फ नंदी निवासी शाहपुर गांव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकास निवासी डेरा सलीमपुर थाना बराड़ा, सूरज निवासी शाहपुर गांव थाना मुलाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों में शामिल हैं। दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके साथ लूट की वारदातों में एक जुवेनाइल भी शामिल है, जिसे पुलिस संरक्षण में लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से खरीदकर लाया था अवैध हथियार
रोहित ने बताया कि वह यह अवैध हथियार अरुण निवासी गांव कलसाना कुरुक्षेत्र से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने अरुण को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट मेें पेश किया। न्यायालय के आदेश पर रोहित, विकास व सूरज का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। वहीं आरोपी अरुण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी रोहित के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में धारा 307 के अंतर्गत दर्ज है। अन्य दो आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से यह हुई बरामदगी
एक मोटरसाइकिल जो थाना मुलाना क्षेत्र से लूटी गई थी।
एक मोटरसाइकिल प्लसर सढौरा से चोरी की। आरोपी इस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
दो मोटरसाइकिल जो वारदात में प्रयोग की गई।
एक मोबाइल फोन जो साहा क्षेत्र से लूटा गया था।
छह मोबाइल फोन जो अन्य क्षेत्रों से लूटे गए थे।
इनके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आरोपियों को पुन: प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।
यहां दिया लूट की वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता प्रिंस निवासी गांव केसरी ने आठ सितंबर को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार छप्परा गांव मोड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल के बल पर उससे मोबाइल और पांच सौ रुपये लूटे थे। शिकायतकर्ता अंकित निवासी सीरसगढ़ गांव ने आठ सितंबर को थाना मुलाना में दी शिकायत में बताया कि सीरसगढ़ के पास अज्ञात चार लड़कों ने पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल, नकदी व चांदी का कड़ा लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed