फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused of lifting the kirpan kept in the gurudwara on remand for two days

गुरुद्वारे में रखी कृपाण उठाने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The accused of lifting the kirpan kept in the gurudwara on remand for two days
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष रखी कृपाण उठाने के आरोपी को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि आखिर किसी के कहने पर तो नहीं युवक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। कृपाण उठाने के पीछे आखिर उसका क्या मकसद था। उधर, इस वारदात के बाद गुरुद्वारों में सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। संबंधित गुरुद्वारे में भी कमेटी की बैठक हुई और इस वारदात को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी अनिल निवासी गांव परमानंदपुर गोसपुर थाना प्रतापगढ़ जिला सुकोल बिहार का रहने वाला है। शिकायतकर्ता दलेर सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी छावनी ने 11 मई को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे रखी कृपाण उठाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अपराध किया है। यह पूरी वारदात गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी ने माथा टेकने के बाद कृपाण हाथ में उठा ली थी। समय रहते संगत ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed