फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused of assaulting a youth was sent to jail

Ambala News: युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The accused of assaulting a youth was sent to jail
अंबाला। कैंट के एक कॉलेज के बाहर बीए की छात्रा का रास्ता रोककर परेशान करने व उसके भाई से मारपीट करने वाले दलीपगढ़ निवासी आदित्य को पुलिस ने काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लड़की के भाई ने बताया था कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। मासी की लड़की एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। 29 अगस्त को बहन का फोन आया कि एक लड़का दलीपगढ़ निवासी आदित्य उसे परेशान कर रहा है और घर आने नहीं दे रहा। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो देखा की लड़के ने बहन का रास्ता रोका हुआ था। इतने में उसके पास गया तो युवक ने उल्टा उसको ही थप्पड़, मुक्के मारने शुरू कर दिए। देखते ही देखते ईंट का टुकड़ा उठाकर सर पर मार दिया। बोला कि आज तो उसे खत्म कर देगा। उपचार के लिए बहन व अन्य राहगीरों ने उसे कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed