{"_id":"664bd50e64d5fc1e200a13d4","slug":"the-accused-kept-taking-the-rape-victim-girl-around-in-the-city-ambala-news-c-36-1-amb1002-123427-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को शहर में घुमाता रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को शहर में घुमाता रहा आरोपी
विज्ञापन
अंबाला। शहर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी बच्ची के लिए शहर में कई स्थानों पर घूमता रहा। इस बात का पता तब चला जब जीआरपी बच्ची को लेकर घटना स्थल पर निशानदेही करने निकली थी।
बच्ची ने जीआरपी अधिकारियों को कई जगह बताए। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजीता सचदेवा बताती हैं कि कभी बच्ची कोर्ट की तरफ लेकर गई, फिर हिसार रोड लेकर गई तो कभी दुर्गा नगर तो कभी किसी और स्थान पर गई। आरोपी जानबूझकर बच्ची को कन्फ्यूज करने को लेकर कई जगह घुमाता रहा, जिससे कि मामला पकड़ा जाए तो सही स्थान का पता न लग सके।
अभी तक की जांच में यह भी तय है कि दुष्कर्म करने वाला बच्ची का परिचित नहीं है। वहीं बच्ची की काउंसिलिंग की जानी है। जोकि सीडब्ल्यूसी की सदस्य की निगरानी में होगी। वहीं जीआरपी प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि वह इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगाले रहे हैं वहीं, आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह है मामला
गुब्बारे बेचने वाले परिवार की 10 वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार रात को यह घटना घटित हुई थी। बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात एक्टिवा सवार के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मां ने बताया था कि शुक्रवार रात को वो शहर रेलवे स्टेशन के पास खाना बना रही थी तो इस दौरान एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक आया और बच्चों को परांठा खिलाने के लिए कहने लगा। लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दौरान वह अपने काम में व्यस्त हो गई तो मौका देखकर एक्टिवा सवार उसके छोटे बेटे व बेटी को एक्टिवा पर बैठाकर ले गया। करीब दो घंटों बाद उसकी बेटी शहर रेलवे स्टेशन के अंडर पास के पास घायल अवस्था में मिली। घायल अवस्था में शुक्रवार रात 12 बजे उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।