फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Test report will be available in 20 minutes, it will be known whether the quality of the food item is pure or adulterated

20 मिनट में मिलेगी जांच रिपोअॡ्, पता चलेगी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता शुद्ध है या मिलावटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Test report will be available in 20 minutes, it will be known whether the quality of the food item is pure or adulterated
Test report will be available in 20 minutes, it will be known whether the quality of the food item is pure or adulterated - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। आप जिस खाद्य पदार्थ का सेवन कर रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं। अब इसका पता 20 रुपये शुल्क देकर कोई भी उपभोक्ता लगा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रयोगशाला गाड़ी पहुंचेगी और दूध, मिठाई, तेल, मसाले आदि की जांच कराई जा सकेगी। जिसकी रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में मिल जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में 30 दिनों तक यह गाड़ी विभिन्न शहरों में जाएगी। हमारा मुख्य उद्देश्य है खाद्य सुरक्षा जांच को बढ़ावा मिले, जिससे कि लोगों में यह विश्वास बढ़े कि वह जो खाना खा रहे हैं वह पूरी तरह सुरक्षित है। अगर इस जांच में किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है तो व्यक्ति की शिकायत के आधार पर जिससे खाद्य पदार्थ लिया है। उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस दिन यहां खड़ी होगी प्रयोगशाला गाड़ी
विभाग ने लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि 1 सितंबर को प्रयोगशाला गाड़ी अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर खड़ी होगी। 2 और 3 सितंबर को अंबाला कैंट बस स्टैंड पर खड़ी की जाएगी। 6 सितंबर को गाड़ी पंजोखरा साहिब में खड़ी होगी। 7 सितंबर को शहजादपुर में, 8 और 9 सितंबर को नारायणगढ़ के मुख्य बाजार में। 10 सितंबर को कालाअंब के मुख्य बाजार में। इसी तरह 13 सितंबर को साहा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र व मुख्य बाजार में। 14 और 15 सितंबर को मुलाना के मुख्य बाजार में, 16 व 17 को बराड़ा के मुख्य बाजार में, 20 सितंबर को दोसड़का के मुख्य बाजार में, 21 सितंबर को अंबाला कैंट के महेश नगर, बोह और बब्याल में, 22 सितंबर को अंबाला शहर के बस स्टैंड व मानव चौक पर, 24 सितंबर को बलाना के मुख्य बाजार में, 27 और 28 सितंबर को प्रेम नगर, विकास विहार, इंको चौक, सेक्टर-9, मॉडल टाउन व जंडली में खड़ी होगी। 29 को अंबाला कैंट के गोल चक्कर, सदर बाजार, राय मार्केट में व 30 को पुराना सिविल अस्पताल अंबाला शहर पर खड़ी होगी। जहां पर पहुंचकर लोग खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed