{"_id":"680bfb0af713f33419010f5a","slug":"terrorist-effigy-burnt-security-beefed-up-ambala-news-c-36-1-ame1006-141533-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आतंकवाद का पूतला फूंका, सुरक्षा में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आतंकवाद का पूतला फूंका, सुरक्षा में इजाफा
विज्ञापन
दो खंभा चौक पर नारेबाजी करते हुए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन सोसाइटी के सदस्य। संवाद
अंबाला सिटी। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को तीसरे दिन भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान शहर के दो खंभा चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके साथ ही दिवंगतों के लिए शांति प्रार्थना की।
दूसरी ओर प्रदेश स्तर पर डीजीपी स्तर के उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद पुलिस प्रशासन के निर्देश पर जम्मू कश्मीर के रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। डीजीपी के निर्देश के बाद डीएसपी को एसपी ने निर्देशित कर दिया है। मुलाना स्थित एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी में करीब 300 छात्र-छात्राएं जम्मू और कश्मीर से हैं। मुलाना थाना प्रभारी ने इनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा जिन पीजी में विद्यार्थी रहते हैं, वहां भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा किया है। साहा में हिंदू एकता वाहिनी के आह्वान पर शाम पांच बजे से सात बजे तक दुकानों को बंद रखा। इस दौरान शाम पांच बजे गुस्साए लोग साहा बस स्टैंड के पास शिव मंदिर में एकत्रित हुए।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे, झंडा भी फूंका
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद अहमद खान अपने साथियों के दोपहर दो बजे दो खंभा चौक पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सोसाइटी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पाकिस्तान का झंडा और आतंकवाद का पुतला जलाया। इसके अलावा पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि मुस्लिम समाज सरकार के साथ है। इस दौरान यहां पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
फोटो: 17
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं : खान
पहलगाम में हुई घटना पर सैयद अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तान में इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर भाईचारा खराब करने का काम किया है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आतंकवाद इंसानियत के नाम पर कलंक है। इसलिए हम इस घटना का विरोध करते हैं और सरकार को इस बारे में सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाते हैं।
फोटो: 16
आतंकवादी इंसानियत के दुश्मन : अब्दुल
सोसाइटी के सचिव अब्दुल वली ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं गलत संदेश देती हैं। इसलिए जिन आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग इंसानियत के दुश्मन होते हैं।
फोटो: 15
माहौल बिगाड़ने का किया काम : राशिद
सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद राशिद ने कहा कि पूरा मुस्लिम समाज पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा की गई इस घटना का विरोध करता है। इस घटना को धर्म से जोड़कर माहौल खराब करने का काम किया है। जोकि निंदनीय है।
फोटो: 22
मानव चौक पर भी फूंका पुतला
शुक्रवार को सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रोष जताया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका। रोष प्रदर्शन में संत समाज का प्रतिनिधि स्वामी राजेश्वरानंद पहुंचे। उन्होंने गीता और गुरबाणी के श्लोक का हवाला देते हुए यह बताया कि इस प्रकार से लोगों की हत्या करने वालों को दानवों के समान बताया है। इस रोष प्रदर्शन में मेयर शैलजा सचदेवा भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जिन हिंदुओं की नृशंस हत्या की गई उन्हें भी जीने का अधिकार था और वह अधिकार उनसे छीन लिया। एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा शहर में जेहादी सोच रखने वाले जो लोग हैं वह यह समझ लें कि अब उनकी गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।