{"_id":"633f407683309e0b2149286e","slug":"tension-uproar-over-the-capture-of-the-camp-ambala-news-knl123612725","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे पर कब्जे को लेकर तनाव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे पर कब्जे को लेकर तनाव, हंगामा
विज्ञापन
विभिन्न मामलों को लेकर कैंट व सिटी में किन्नरों में छिड़ा विवाद थम नहीं रहा है। अंबाला कैंट में अब स्वर्गीय गुरु इंद्रा महंत के डेरे को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। मामला इंद्रा महंत के डेरे पर कब्जा करने को लेकर है। इसी के चलते केसरी निवासी शिवानी गुर्जर कोर्ट के स्टे की कॉपी लेकर डेरे से कब्जा छुड़वाने की मांग के लिए वीरवार को अंबाला कैंट थाने पहुंच गई, वहीं महंत पारो भी डेरे पर उनका अधिकार होने की बात कह रही है। यहीं कारण रहा था कि वीरवार को दिनभर छावनी के शनिदेव मंदिर के साथ बने स्वर्गीय गुरु महंत इंद्रा महंत के डेरे के बाहर तनाव का माहौल रहा। इस दौरान यहां जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने एक-दूसरे पर झगड़ा करने के आरोप भी लगाए है। काफी संख्या में किन्नर व संदिग्ध युवक जमा होने के कारण हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने डेरे के बाहर ही पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए। रात के समय कहीं मामला शांत होने के बाद पुलिस हटी।
अंबाला कैंट थाने में किन्नर शिवानी गुर्जर कोर्ट के स्टे की कॉपी लेकर पहुंच गई। शिवानी ने आरोप लगाया कि उसके गुरु इंद्रा महंत की 17 सितंबर को मौत हो गई थी। उसके बाद उसके गुरु इंद्रा महंत के डेरे पर कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने अंबाला कैंट सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार से मुलाकात करके डेरे पर कब्जा दिलाने की मांग रखी, लेकिन कोर्ट से कोई आदेश न होने के चलते पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने उनसे कहा कि वह कोर्ट के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ें।
-------
महंत पारो ने नकारे आरोप
उधर, महंत पारो ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि डेरे पर उनके द्वारा कोई कब्जा नहीं किया गया है। शिवानी केसरी की रहने वाली है और पता नहीं कैसे उसने गुरु इंद्रा महंत के डेरे के दस्तावेजों को नाम करवा लिया है और उसके साथ जुड़े लोगों को अपने साथ किया हुआ है। वीरवार को वह काम से कोर्ट गई हुई थी तो पीछे से उनके डेरे पर कुछ लोग पहुच गए और जमकर हंगामा करने लगे। इस संबंध में वह भी पुलिस को शिकायत देंगी।
विज्ञापन
-------
महंत शिवानी गुर्जर का महंत पारो शर्मा के साथ अपने गुरु की गद्दी और जायदाद को लेकर मनमुटाव चल रहा है। शिवानी ने हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में एक शिकायत दी है। उसको लेकर ही वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलने आई थी। कोर्ट ने जो आदेश जारी किए है, उनमें कहीं नहीं लिखा हुआ कि मकान और प्रॉपर्टी पर कब्जा दिलाया जाए। अगर कोई कानून हाथ में लेता है तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
- नरेश कुमार, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
------------------------------
लतिका की शिकायत के बाद एसपी ऑफिस पहुंची राजकुमारी
अंबाला सिटी में किन्नर लतिका और राजकुमारी के बीच बधाई मांगने को लेकर चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को किन्नर राजकुमारी भी एसपी कार्यालय पहुंची। राजकुमारी ने बताया कि वह नाहन हाउस बकरा मंडी अंबाला सिटी में रहती है। वह अपने गुरु मलिका रानी द्वारा दिए तय किए गए एरिया में 50 साल से बधाई मांग रही हैं। उसने बताया कि उसका लतिका के साथ पहले समझौता हुआ था, जिसमें लतिका ने कहा था कि वह उसके क्षेत्र में बधाई नहीं मांगेंगी। आरोप लगाया कि फिर लतिका ने अपने चेलों के साथ उसके एरिया में बधाई मांगना शुरू कर दिया और जब उसने मना किया तो मारपीट करने लगी और उल्टा उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
-----
छह पर दर्ज हो चुका केस
गत दिवस लतिका द्वारा एएसपी को राजकुमारी के खिलाफ शिकायत सौंपी गई थी। लतिका की शिकायत पर किन्नर राजकुमारी व माही समेत 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लतिका के आरोप थे कि राजकुमारी ने अपने साथियों के साथ उसे धमकाया था। जब वह पुलिस थाने जाने लगी तो तलवार, डंडे और हॉकी लहराते हुए उसकी गाड़ी का पीछा किया। उधर, लतिका ने कहा कि राजकुमारी पुलिस प्रशासन को गुमराह कर रही है। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उनके खिलाफ अब झूठी शिकायतें सौंपी जा रही है, लेकिन उन्हें विश्वास पुलिस अपनी निष्पक्ष जांच करेगी।