फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender over, 1500 lights damaged

Ambala News: टेंडर खत्म, 1500 लाइटें खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tender over, 1500 lights damaged
अंबाला। स्ट्रीट लाइट का टेंडर फाइलों में अटक गया है। 50 दिन बीत जाने के बाद न तो टेंडर रिन्यू हो पाया और न ही नया टेंडर सिरे चढ़ा। इस कारण छावनी में गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने लगी हैं। इनकी शिकायत लगातार नप कार्यालय में आ रही है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं हो रही।
विज्ञापन


सड़काें और गलियों में अंधेरा पसरा है। लोगों को चोरी और हादसे का डर सता रहा है। कार्रवाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर के लिए प्रक्रिया जारी है। दिसंबर 2022 में स्ट्रीट लाइट रिपेयर का टेंडर खत्म हो गया था। मौखिक तौर पर टेंडर को आगे बढ़ाया गया, लेकिन कागजों में यह कार्रवाई नहीं हो पाई। ठेकेदार ने तीन माह तक कार्य किया और इसका लगभग आठ लाख रुपये का बिल बन गया और उसकी पेमेंट भी अटक गई। जब पेमेंट और लिखित में भी आदेश नहीं मिले तो ठेकेदार ने 31 मार्च के बाद काम बंद कर दिया।
विज्ञापन


लगी हैं 12 हजार लाइटें : अंबाला छावनी क्षेत्र में लगभग 12 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं जोकि नगर परिषद सदर के अधीन हैं। इनकी रिपेयर का कार्य भी नप द्वारा करवाया जाता है। इसके लिए लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह पर प्राइवेट ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना आ रहीं 40 शिकायतें

विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों से रोजाना लगभग 40 शिकायतें रोजाना स्ट्रीट लाइटों की खराबी को लेकर आ रही हैं। लगभग 1500 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसमें ट्रिब्यून कॉलोनी, आलू गोदाम, महेशनगर, मील के पीछे का कुछ क्षेत्र शामिल हैं। यहां 15 मार्च से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। नप में शिकायत देने के बाद भी इसका समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed