फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temporary shopkeepers in Majra village announced self-immolation along with their families

Ambala News: माजरा गांव में अस्थायी दुकानदारों ने किया परिवार सहित आत्मदाह का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Temporary shopkeepers in Majra village announced self-immolation along with their families
अंबाला। शहजादपुर के गांव माजरा में आस्थाई दुकानदारों के कब्जे को लेकर सरपंच नेहा शर्मा द्वारा कुछ समय पहले आत्मदाह करने को लेकर प्रशासन को एक हलफनामा दिया गया था। इस मामले में एक दिन बाद अब नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत की जमीन पर बैठे दुकानदारों ने एकत्रित होकर प्रशासन को परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी। दुकानदारों के साथ आई महिलाओं ने बताया कि उनका 20 लोगों का परिवार इन दुकानों पर निर्भर है। अगर प्रशासन नहीं यह दुकान हटाने की कोशिश की तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगी। अब इस मामले में प्रशासन दोनों तरफ से फंसा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ तो सरपंच आत्मदाह की बात कह चुकी है वहीं दूसरी तरफ अब दुकानदार भी अड़ गए हैं। गांव माजरा में पंचायत की जमीन पर कुछ अस्थाई दुकानें हैं सरपंच का आरोप है कि दुकानदार पिछले लंबे समय से उन्हें किराया नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल कब्जा हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था लेकिन दुकानदारों ने कोर्ट का आदेश दिखा दिया जिसके कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। अब इस मामले की एसडीएम ने जांच करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed