{"_id":"66aba5de2fe2afabeb034d6e","slug":"temporary-dam-built-to-protect-against-floods-washed-away-in-the-rain-in-ambala-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र का सुरक्षा कवच टूटा: बाढ़ से बचाव के लिए बनाया अस्थायी बांध बारिश में बहा, लाखों रुपये लगे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र का सुरक्षा कवच टूटा: बाढ़ से बचाव के लिए बनाया अस्थायी बांध बारिश में बहा, लाखों रुपये लगे थे
Thu, 01 Aug 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
फैक्टरियों में बारिश का पानी घुस गया। सड़कों पर तीन-तीन फीट तक जलभराव से लोगों ने परेशानी झेली। बाढ़ से बचाव के लिए एचएसआईआईडीसी की तरफ से बांध बनाया गया था।
विज्ञापन
अस्थायी दीवार की मरम्मत करते कर्मचारी, फैक्टरी में घुसा पानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए बनाया गया अस्थायी बांध बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास की कॉलोनियों का पानी औद्योगिक क्षेत्र के भीतर घुस गया। कुछ निचली फैक्टरियों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे उद्यमियों की चिंता बढ़ गई। बारिश रुकने के बाद ही कारोबारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वीरवार को दिनभर टूटे अस्थायी बांध की मरम्मत का कार्य चला।
विज्ञापन
दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों की टर्नओवर वाली फैक्टरियों को पिछली बार की तरह बाढ़ से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत सिंचाई विभाग की तरफ से टांगरी नदी पर बांध बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम यानी एचएसआईआईडीसी की तरफ से मिट्टी का अस्थायी बांध तैयार किया गया था, ताकि आसपास की कॉलोनियों में जलभराव होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में दिक्कत न हो, लेकिन यह पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। विदित हो कि बीते वर्ष भी बारिश और बाढ़ ने उद्यमियों को काफी नुकसान पहुंचाया था। कारोबारियों की मशीनें डूबने के साथ ही गाड़ियां तक डूब गई थीं।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के बाहर अस्थायी बांध टूट गया था जिसकी मरम्मत करवा दी गई है। साथ ही उसे और भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि बारिश में खतरा न उत्पन्न हो सके। - डीसी गुप्ता, प्रधान, एचएसआईआईडीसी