फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperatures dropped due to rain, power outages throughout the day

Ambala News: बारिश से गिरा पारा, दिनभर बिजली की आंखमिचाैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to rain, power outages throughout the day
नारायणगढ़ में बिजली की लाइन को ठीक करते कर्मचारी। बिजिली विभाग
अंबाला। आंधी और बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दिन के समय बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों को परेशान किया। वीरवार रात को आंधी और बारिश से 54 फीडरों पर ब्रेकडाउन हुए। इस कारण कई इलाकों में बिजली चली गई।
विज्ञापन

बिजली निगम ने तेजी दिखाते हुए मौके पर ही अधिकतर फीडरों को ठीक कर बिजली को रात में ही सुचारू कर दिया। मगर पेड़ की टहनियां या बड़ा फॉल्ट आने से खराब 15 फीडरों को शुक्रवार सुबह के समय ठीक किया। इस दौरान अंबाला शहर, अंबाला कैंट, मुलाना व नारायणगढ़ क्षेत्रों में बिजली कई बार आई व कई बार गई। इनमें अधिकांश फीडर ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की सप्लाई देने का काम करते थे। वहीं बारिश का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया। सुबह से दोपहर तक ठंडी हवा चली और धूप नहीं निकली। शाम को थोड़ी देर धूप निकली मगर बेअसर रही। दिनभर में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम

शुक्रवार को बादलवाई रहने और ठंडी हवा चलने से दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान तापमान 38 से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसमें सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मई तक आएगा पश्चिमी विक्षोभ

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि अरब सागर से नमी भरी हवा, पाकिस्तान अफगानिस्तान के रास्ते आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मिलकर मौसम बदल रही है। इस कारण से बारिश और आंधी आ रही है। आने वाले समय में एक दो और पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इसके कारण सात मई तक दिन के समय में बादलवाई और रात्रि के समय में आंधी बारिश हो सकती है। इस बारिश से कपास की फसल लगाने में जमीन की पानी की जरूरत पूरी होगी। वहीं सब्जी, फल और फूलों की फसलों को फायदा पहुंचेगा।

इन क्षेत्रों के फीडर हुए ब्रेकडाउन

अंबाला शहर- 15

अंबाला कैंट- 13

मुलाना- 19

नारायणगढ़- 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed