{"_id":"6689cceda2dbc3a4820d74a4","slug":"temperatures-dropped-by-three-degrees-due-to-six-mm-rain-ambala-news-c-36-1-amb1002-125750-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छह एमएम बारिश से तीन डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छह एमएम बारिश से तीन डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
अंबाला। बीते दो से तीन दिनों से मौसम खुशगवार है। हल्की बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है मगर हल्की धूप निकलने से भी नमी का वातावरण हो गया है। इस कारण एक तरफ से लोगों को भीषण गर्मी से राहत है। वहीं दूसरी और नमी के कारण कुछ उमस झेलनी पड़ रही है।
शनिवार को अंबाला के विभिन्न हिस्सों में छह मिलीमीटर बारिश हुई। जिसके कारण सुबह से मौसम ठंडा था। मगर बादलवाई के साथ दिन में हल्की धूप ने गर्मी का प्रयास किया मगर बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस बारिश ने दिन और रात्रि के बढ़ते तापमान को कुछ कम करने का काम किया है।
शनिवार को दिन के समय सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। वहीं आद्रता 72 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं अभी बारिश का मौसम ऐसा चल रहा है कि नारायणगढ़ क्षेत्र से पहाड़ साफ दिखाई दे रहे हैं। लोग इसके साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंबाला शहर के कई क्षेत्रों में भरा पानी
हल्की बारिश से ही अंबाला सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को भी ठीक ऐसा ही हुआ। यहां राम बाग, नदी मोहल्ला, जगाधरी गेट, जैन कॉलेज रोड, कपड़ा मार्केट कांग्रेस भवन रोड आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। हाल ही में आई बारिश ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है। अगर तेज बारिश आई तो कहीं उनके इलाके जलमग्न न हो जाएं। वहीं दूसरी तरफ अंबाला कैंट में भी बारिश हुई मगर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
आज भी बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर सात जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। 7 जुलाई के दौरान बीच- बीच में बादलवाई, हवा और गरज-चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस से दिन के तापमान में और गिरावट आने तथा वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रहने की संभावना है।