{"_id":"61fc27b08df7930300348bdf","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-trouble-due-to-water-logging-ambala-news-knl978895100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा तापमान, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा तापमान, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर नौ के नजदीक बने रेलवे अंडर ब्रिज में हुए जलभराव से गुजरते वाहन चालक।- फोटो म?
- फोटो : Ambala
अंबाला। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश वीरवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं सड़कों पर जलभराव होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन और रात के तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले में 9.2 एमएम बारिश हुई।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री था। वहीं वीरवार सुबह दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन के समय तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की उम्मीद है। इस कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। शनिवार और रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं सोमवार से बुधवार तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद फिर बारिश के आसार बने हुए हैं।
एक किलोमीटर लंबा जाम
जीटी रोड पर पड़ाव थाना के निकट सुबह घंटों तक जाम के हालात रहे। यहां महीनों से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसकी वजह से शहीद स्मारक के निकट से पड़ाव थाना तक नेशनल हाईवे का ट्रैफिक सर्विस लेन से होकर गुजरता है। बारिश के दिनों में यहां ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं। वीरवार को भी सुबह से दोपहर तक यही हालात यहां दिखे।
विज्ञापन
कई जगह से टूटी सर्विस लेन, गहरे गड्ढों से लगता है बारिश में जाम
दिल्ली की ओर से नेशनल हाईवे से अंबाला की ओर प्रवेश करते समय सर्विस लेन टूटी हुई है। कई जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसी कारण से यहां सामान से भरे भारी वाहन धीमी गति से निकलते हैं। इसके चलते यहां बारिश के कारण जलभराव होने से जाम लगा रहता है। डीसी ने पिछले दिनों सड़कों पर गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अभी तक यहां गड्ढों को भरा नहीं गया है।

दिल्ली अंबाला नेशनल हाइेव स्थित कुष्ट आश्रम के पास लगा जाम।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी में नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर के पास सर्विस लेन पर जमा बरसात का पा?- फोटो : Ambala