फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tejaswir and Shakti won medals in swimming competition

Ambala News: तेजस्वीर और शक्ति ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Tejaswir and Shakti won medals in swimming competition
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। ये प्रतियोगिता वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम छावनी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में योग संस्थान के सचिव राजेंद्र विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें डीएवी स्कूल के दो खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। कक्षा दसवीं के तेजस्वीर ने आयुवर्ग-17 में विभिन्न वर्गों में भाग लेते हुए छह रजत व एक कांस्य पदक और कक्षा नौवीं की छात्रा शक्ति ने आयुवर्ग-14 में विभिन्न वर्गों में भाग लेकर छह रजत पदक, दो कांस्य पदक व एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर 7 से 12 जुलाई तक खेलेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी ने दोनों खिलाड़ियों व उनके खेल अध्यापक हर्ष कुमार व माता-पिता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed