फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teenager dies after cold drink lid gets stuck in throat

गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंसने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after cold drink lid gets stuck in throat
अंबाला। गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंसने से एक पूर्व सैनिक के इकलौते बेटे की मौत हो गई। इससे पहले उसे सेना के अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला छावनी की डिफेंस कालोनी निवासी यश कुमार (15वर्ष) सैनिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम को वह प्लास्टिक बोतल में पैक कोल्ड ड्रिंक मुंह से खोल रहा था। तभी अचानक कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन प्रेशर से खुला और किशोर के गले में जा फंसा। इसके बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। पहले तो स्वयं ढक्कन को निकालने का प्रयास किया गया, मगर जब बात नहीं बनी तो तुरंत किशोर को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां काफी प्रयास के बाद चिकित्सकों ने यश के गले से ढक्कन तो बाहर निकाल दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि काफी देर तक ढक्कन गले में फंसे होने की वजह से यश का दम घुट गया। मृतक के चाचा सुनील कुमार ने बताया कि यश इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक बहन है। उसकी मौत से परिजनों में मातम पसर गया। उधर, चिकित्सक डा. संजीव कौशिक के अनुसार इस तरह कोल्ड ड्रिंक की बोतल खोलने के प्रयास किसी भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। कारण कि यह काफी खतरनाक होता है। इस संबंध में पंजोखरा थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि यश का शव पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह मिलिट्री अस्पताल से नागरिक अस्पताल कैंट भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed