{"_id":"69865513e500d9805e03c6da","slug":"teams-of-six-sports-including-handball-are-ready-for-the-cm-cup-they-will-leave-tomorrow-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157790-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम कप के लिए हैंडबॉल सहित छह खेलों की टीमें तैयार, कल होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम कप के लिए हैंडबॉल सहित छह खेलों की टीमें तैयार, कल होंगी रवाना
Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज में हैंडबॉल के खिलाड़ी ट्रायल देते हुए: संवाद
अंबाला। गुरुग्राम में होने वाले दूसरे सीएम कप को लेकर अंबाला के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। जिले से हेंडबॉल, कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल के ट्रायलों में टीमों का चयन कर लिया गया है। यह सभी खिलाड़ी 8 फरवरी को गुरुग्राम व पलवल के लिए रवाना होंगे।
सीएम फुटबॉल कप 9 से 11 फरवरी तक होगा। इसके तहत गुरुग्राम व पलवल में मुकाबले होंगे। कैंट के एसडी कॉलेज मैदान में शुक्रवार को हैंडबॉल के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में जिलाभर के हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 12 लड़कों व 12 लड़कियों की टीम तैयार की गई। जिला खेल विभाग की तरफ से सभी छह टीमों की फाइनल लिस्ट तैयार कर मुख्यालय में भेज दी गई है। आ
-- -- --
ग्रुप की जगह पर सीधे अंबाला की टीमें करेंगी प्रदर्शन
दूसरी बार आयोजित होने वाले इस सीएम कप को एक ही चरण में करवाया जा रहा है। पिछली बार खिलाड़ी अलग-अलग चरणों से होकर गुजरे थे। इस बार बदलाव होने पर जिला स्तरीय टीमों को सीधा एक ही चरण में खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में अंबाला के खिलाड़ियों के पदक आने की उम्मीद ओर भी बढ़ गई है। स्टेडियम में भी खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। उधर, उत्तराखंड में हुई नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों पर भी खूब धनवर्षा होगी।
विज्ञापन
-- --
सीएम कप के लिए ट्रायलों के बाद टीमों का चयन कर लिया गया है। 8 फरवरी को टीमें गुरुग्राम व पलवल के लिए रवाना होंगी।
राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला
-- -