Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Team Ugla secured first place in the hockey competition

Ambala News: हॉकी प्रतियोगिता में टीम उगला ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Team Ugla secured first place in the hockey competition
छावनी के फरूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स - फोटो : Archive
-लड़कों में देवेंदर और लड़कियों में इशिका को चुना गया बेस्ट प्लेयर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा दिवस के अवसर पर हॉकी अंबाला की ओर से छावनी के फरूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में अंबाला जिले भर से लड़कों की 7 और लड़कियों की 6 टीमों ने भाग लिया। लड़कों में देवेंदर और लड़कियों में इशिका को बेस्ट प्लेयर चुना गया। इसके अलावा, प्रवीण को बेस्ट गोलकीपर और भारतीय (उगना) को बेस्ट गोलकीपर (गर्ल्स) का खिताब मिला।
लड़कों के वर्ग में टीम उगला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। फारूख खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम दूसरे और कोचिंग सेंटर अंबाला कैंट की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में कोचिंग सेंटर अंबाला कैंट की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं, टीम उगला दूसरे और पुलिस लाइन अंबाला शहर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश नाथ जिंदल ने दोनों वर्गों की प्रथम विजेता टीमों को 5-5 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार सुदर्शन सिंह सहगल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खेल को बढ़ावा देने के लिए सरदार सुदर्शन सिंह सहगल ने 21,000 और लॉयन अतुल कुमार शर्मा ने 11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। समारोह में बीएस कंबोज, लॉयन अतुल कुमार शर्मा, दिनेश कांत जिंदल और कुलभूषण शर्मा ने भी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के अंत में हॉकी अंबाला के मुख्य संरक्षक रजिंदर विज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed