फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teacher killed due to swing-like effect, a teacher's constant and a teacher Astana

झूले की तरह असर दिखने से शिक्षिका की हत्या, एक शिक्षिका स्थिरांक और एक शिक्षिका अस्ताना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed due to swing-like effect, a teacher's constant and a teacher Astana
मृतक रिया की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
मुलाना। नेशनल हाईवे-344 पर गांव मनका मनकी स्थित एचटूओ फन वाटर पार्क में टूर पर गए जय पब्लिक स्कूल अधोई की शिक्षिका और छात्राएं झूला झूलते समय हादसे का शिकार हो गईं। झूले की सेफ्टी ग्रिल टूटने से एक शिक्षिका रिया गर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षिका हिमानी और दो छात्राएं कनिका, अभिका गंभीर रूप जख्मी हो गईं। घायलों को स्कूली बस से ले जाकर एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही मृतक शिक्षिका के पिता श्रवण गर्ग की शिकायत पर एचटूओ फन वाटर पार्क के मालिक गुरविंदर सिंह निवासी यमुनानगर के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह जय पब्लिक स्कूल अधोई की ओर से चौथी से सातवीं कक्षा तक के 150 बच्चों को टूर पर मनका स्थित एचटूओ फन वॉटर पार्क लाया गया था। साथ ही पांच अध्यापकों को बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी बच्चे और अध्यापक पार्क में मनोरंजन कर रहे थे। इस दौरान करीब 11 बजे अध्यापक एवं टूर पर आए विद्यार्थी हिंडोला झूलने लगे। इसके कुछ देर बाद ही झूले में 12 नंबर बोगी की सेफ्टी ग्रिल टूट गई। इससे बोगी अनियंत्रित हो गई और उसमें सवार दो महिला अध्यापक हिमानी-25 और रिया गर्ग-23 निवासी थंबड़ सहित दो छात्राएं कनिका-12 निवासी अधोया और अभिका-12 निवासी बराड़ा करीब 15 फुट की ऊंचाई से नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्कूल बस से ही सभी को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने शिक्षिका रिया गर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कनिका के पांव में फ्रैक्चर है और कई अन्य जगह चोट आई है।
विज्ञापन

हिंडोला आपरेटर बोला- सेल्फी लेने से हुआ हादसा
हिंडोला ऑपरेटर वेद प्रकाश का कहना है कि हिंडोला झूलते समय शिक्षिका रिया गर्ग सेल्फी ले रही थीं। तभी अचानक बोगी की सेफ्टी ग्रिल टूटने से हादसा हो गया। दूसरी ओर सवाल उठ रहा है कि आखिर सेल्फी लेते समय सेल्टी ग्रिल कैसे टूट गई? मुलाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि एचटूओ फन वाटर फॉल में हुए हादसे में शिक्षिका की मौत मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने कोई सेल्फी नहीं ली : प्राचार्य चेष्ठा सलूजा
जय पब्लिक स्कूल अधोई की प्राचार्य चेष्ठा सलूजा ने शिक्षिका के सेल्फी लेने वाली बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि रिया ने कोई सेल्फी नहीं की, क्योंकि फोटो लेने के लिए अलग से फोटोग्राफर भेजा गया था। सेफ्टी ग्रिल टूटने से हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद से ही हम अस्पताल में हैं। रिया की मौत से स्कूल प्रबंधन को बहुत बड़ा दुख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed