{"_id":"9c272ca6230616d6ac0c041672bd86bc","slug":"teacher-cuts-hair-of-chidren-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने काटे बच्चे के बाल, उधेड़ी पेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने काटे बच्चे के बाल, उधेड़ी पेंट
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षक को छात्र का हेयर स्टाइल सही नहीं लगा तो उसने उसके बाल काट दिए और नैरो एंगल पैंट को भी उधेड़ दिया। इसी बात को लेकर जहां छात्र के अभिभावकों ने हल्ला किया, वहीं इसकी शिकायत हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग को भी कर डाली।
इस मामले में जहां आयोग स्कूल प्रशासन से रिपोर्ट लेगा, वहीं स्कूल प्रशासन ने भी फिलहाल इस मामले में जांच के आदेश देते हुए संबंधित टीचर को एडवाइजरी जारी कर उससे स्पष्टीकरण मांग लिया है।
स्कूल में एक छात्र ने अपना अजीब ढंग का हेयर स्टाइल बना रखा था। बच्चे की गुद्दी पर हेयरस्टाइल से वी-शेप बनी हुई थी। इतना ही नहीं बच्चे की पैंट भी नैरो स्टाइल की थी। स्कूल में एक टीचर ने इस बात को अनुशासनहीनता करार दिया और उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं टीचर ने उसकी पेंट भी उधड़वा दी। इसी बात को लेकर स्टूडेंट जब घर पहुंचा, तो उसने सारा दुखड़ा अभिभावकों को बताया। इस पर उसकी मम्मी ने इसकी शिकायत आयोग को ई-मेल से भेज दी। आयोग के सदस्य सरदार परमजीत सिंह बड़ौला ने बताया कि उनके अनुसार अभिभावकों की शिकायत पहुंची है, वे इस मामले में वीरवार को आर्मी स्कूल से रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
स्कूल का ड्रेस कोड और हेयर स्टाइल : प्रिंसिपल
आर्मी स्कूल के प्राचार्य परमजीत सिंह ने बताया कि स्कूल डायरी में ड्रेस कोड और हेयर स्टाइल संबंधी सभी बातें अंकित हैं। यदि ऐसा हुआ है तो अनुशासन के तहत ही हुआ होगा। क्योंकि स्कूल में अनुशासन ही सर्वोपरि है। वे बुधवार को किसी काम से बाहर थे, वीरवार को स्कूल में आकर मामले की जांच कराएंगे। संबंधित शिक्षक को एडवाइजरी जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया गया है।