फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   TB center will be shifted to the new ward

Ambala News: नए वार्ड में शिफ्ट हाेगा टीबी सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
TB center will be shifted to the new ward
टीबी के नये वार्ड में चल रहा कार्य। संवाद - फोटो : टीबी के नये वार्ड में चल रहा कार्य। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन टीबी के मरीज जल्द ही नए वार्ड में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने काम लगभग पूरा कर लिया है। वर्तमान में एनसीडी में ही टीबी के मरीजों को भर्ती किया जाता है। जबकि डॉट सेंटर वहां से दूर है। इसलिए अब नए वार्ड में टीबी के मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों का उपचार यहां पर शुरू कर दिया जाएगा। यह नया वार्ड कोरोना काल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन


10 बेड की रहेगी व्यवस्था

नए वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही मरीजों को डॉट सेंटर की तरह यहीं पर दवा भी मिलेगी। यहां पर मरीजों के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी रहेगी। वार्ड का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ स्टाफ के कमरों का काम ही बाकी है। एक सप्ताह के भीतर मरीजों को यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विभाग एक साथ होने से परेशानी



फिलहाल ओएसटी सेंटर के साथ मेंटल हेल्थ सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, एनसीडी सेंटर भी एक ही वार्ड में चल रहे हैं। इससे मरीजों को आने जाने और बैठने में भी परेशानी होती है। मानसिक रोगियों से एनसीडी में आने वाले मरीजों को भी परेशानी होती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं मेंटल हेल्थ विभाग भी जल्द ही डॉट सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। 15 वर्ष पहले मेंटल हेल्थ विभाग यहीं चल रहा था।


वर्जन



मरीजों की सुविधा के लिए टीबी मरीजों के लिए नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों को नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे अन्य रोगियों को भी परेशानी नहीं होगी। एक सप्ताह में ही सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।

-डॉ. सीमा, डीटीओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed