फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tangri's water level reached 12 thousand cusecs at night, people spent the night awake

Ambala News: रात को 12 हजार क्यूसेक पहुंचा टांगरी का जलस्तर, लोगों ने जागकर काटी रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tangri's water level reached 12 thousand cusecs at night, people spent the night awake
अंबाला। पहाड़ों में बारिश को लेकर सिंचाई विभाग की तरफ से 23 व 24 अगस्त को पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी दी थी। बुधवार को दिन में आठ हजार क्यूसेक पानी था, लेकिन रात 11 से एक बजे के बीच जलस्तर बढ़ गया और 12 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। 12 हजार क्यूसेक पानी ने ज्यादा मार नहीं की, लेकिन टांगरी के भीतर बांध के साथ सटी कॉलोनियां में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

गलियों में करीब दो फुट तक पानी जमा हो गया। हालांकि रात को पानी उतर गया था और सुबह तक महज चार हजार क्यूसेक पानी रह गया। इसके बावजूद डर से सहमे लोगों की रात की नींद उड़ी रही। जद में रहने वाले लोगों ने अपने मकानों की छत पर जगकर रात गुजारी और सामान सुरक्षित स्थानों पर रखा। इस दौरान सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए बांध व नदी में की गई खोदाई से काफी राहत है। यह पानी टांगरी के भीतर महज 10 से 15 फुट ही मार कर सका।
विज्ञापन

टांगरी की जद में बसी कॉलोनी में रहने वाली सोनिया, प्रियंका, आईना, मंजू आदि का कहना था कि सिंचाई विभाग खोदाई व बांध की मरम्मत का काम कर रहा है। उन्हें हमारी कॉलोनियों की तरफ वाले बांध को करीब 15 फुट तक ऊंचा करना चाहिए, ताकि टांगरी का पानी उनकी कॉलोनियों की तरफ मार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर उड़ी रही नींद
न्यू प्रीत नगर निवासी विजय कुमारी ने बताया कि टांगरी में पानी आते ही उनकी परेशानी बढ़ गई थी। पहले सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर रखा और फिर रात को जलस्तर बढ़ने पर पूरी रात नींद उड़ी रही कि घरों में पानी न घुस जाए।
बांध को पक्का कराएं
कमला ने बताया कि अब हर बार की बात हो गई है कि सामान उठाओ और उसे सुरक्षित स्थान पर रखो। प्रशासन को चाहिए कि वह टांगरी बांध को पक्का करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। पहले ही बर्बाद होकर बैठे हैं, उनमें और क्षमता नहीं है।
सतर्कता ही बचाव
इलाकावासी चम्पा देवी ने बताया कि इतने सालों में पहली बार ऐसे हालात देखे हैं कि एक नहीं बल्कि कई बार पानी घुस आया और सामान भी खराब हो गया। अब तो उनके पास केवल सतर्कता बरतने के अलावा कोई चारा बचा ही नहीं है।
पहरा लगाकर रातभर सोए
रानी ने बताया कि टांगरी में पानी का जलस्तर बढ़ने के डर से रात पर पहरा लगा था। सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई थी कि वह जलस्तर पर नजर बनाए रखे। इसके अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है खुद को व सामान को सुरक्षित रखने का।


23 व 24 अगस्त का उनके पास अलर्ट था। बुधवार रात को करीब 11 हजार 500 क्यूसिक पानी आया था, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग समय-समय पर टांगरी में कार्य करता आ रहा है।
-जतिंद्र, जेई, सिंचाई विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed