फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Take advantage of the meritorious scholarship scheme

Ambala News: मेधावी छात्रवृति योजना का उठाए लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of the meritorious scholarship scheme
अंबाला। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृति योजना वित्त वर्ष 2024-25 के लिये ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र विधार्थियों की ओर से 28 फरवरी 2025 तक आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकते हैं, जिसमें अनुसूचित, टपरीवास एवं घुमन्तु जाति के 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा और स्नातक कक्षा के छात्र और छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिये आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि छात्रवृति प्राप्त करने के लिये 10 कक्षा पास अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिये 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग-बी व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 75 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिये 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि 12वीं के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 70 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार स्नातक के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिये मूल दस्तावेज स्कैन करके सरल अंत्योदय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा, जिसमें आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, आय प्रमाण पत्र, वार्षिक आय 4 लाख से कम हो, वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र तथा मार्कशीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed